किसान की मौत

ललितपुर : आकाशीय बिजली की चपेट में आकर किसान की मौत

/

ललितपुर 06 जुलाई । बुंदेलखंड के ललितपुर में थाना महरौनी अंतर्गत एक किसान की  गुरूवार को गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी।

पथराई गांव निवासी  जगदीश (45 ) पुत्र हल्के यादव आज दोपहर खेत में बुवाई कर रहा था, अचानक मौसम खराब हो गया । जगदीश इस दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया और बुरी तरह घायल गया । जब ग्रामीणों ने देखा, तो सूचना परिजनों को दी।

परिजन उसे उपचार हेतु महरौनी  स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये, जहां चिकित्सकों ने परीक्षणोपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जिला अधिवक्ता संघ की बैठक में कई प्रस्ताव किये गये परित

Next Story

नेशनल के लिए चयनित यूपी की बालक बॉक्सिंग टीम में झांसी के अदनान ने बनायी जगह

Latest from कृषि

मौसम की चुनौती को समझकर करें फसल का चुनाव, जोखिम घटाकर बढ़ा सकते हैं मुनाफा

झांसी। महानगर स्थित रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के शस्य विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. योगोश्वर सिंह

वैज्ञानिक विधि से ककोड़ा की खेती कर किसान कम समय में करें अधिक आय अर्जित  : डॉ. आशुतोष सिंह

झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आशुतोष सिंह ने किसानों को

error: Content is protected !!