महिला की मौत

ललितपुर: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर महिला की मौत

ललितपुर 24 मई । बुंदेलखंड के ललितपुर में थाना जखौरा अंतर्गत हाईटेशन तार की चपेट में आने से बुधवार को एक महिला की मौत हो गई।

थाना जखौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम आलापुर बड़ौरा निवासी बेबीराजा (21) पत्नी भैया यादव आज अपने कच्चे मकान में मरम्मत रही थी । मकान के आसपास की जमींन गीली थी, उसी समय तेज हवा चलने लगी और उसके मकान के पास में ही खड़ा हुआ पेड़ ऊपर से निकले हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिससे पूरे पेड़ में करंट दौड़ गया । जमींन गीली होने के कारण महिला भी करंट की चपेट  में आ गई व झुलसकर अचेत होकर गिर गई।

परिजनों ने जब देखा तो उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने  पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुट गई है।

डेस्क

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

ड्यूटी में लापरवाही बिजली अधिकारियों को पड़ी भारी,वेतन रोके गये

Next Story

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म मामले में दस साल की जेल और जुर्माना

Latest from बुंदेलखंड

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!