विवाहिता का शव

विवाहिता ने आंतिया तालाब में लगायी छलांग , हुई मौत

//

झांसी 22 मई। झांसी के नवाबाद थानाक्षेत्र स्थित आंतिया तालाब में डूबी एक विवाहिता का शव आज सुबह तालाब से  निकाला गया।

बताया जा रहा है कि ख्याति शर्मा (22 ) उर्फ राशि  ने देर रात आंतिया तालाब में आकर छलांग लगा दी । सुबह के समय लोगों ने पानी में शव उतराता देख पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।

राशि पिछले दो माह से अपने मायके शारदा हिल्स में रह रही थी। उसका लगभग डेढ दो साल से टीबी का इलाज चल रहा था और बीमारी के चलते वह काफी परेशान रहती थी।

राशि की ससुराल केके पुरी कालॉनी नंदनपुरा सीपरी बाजार में हैं और उसका पति मनीष शर्मा किसी अस्पताल में कम्पाउंडर है। राशि का विवाह 2018 में हुआ था।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

अपने क्षेत्र में बिना किसी प्रोटोकॉल के जनसामान्य से जुड़कर करूंगी काम: रमा निरंजन

Next Story

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में न छूटे कोई पात्र किसान:रविंद्र कुमार

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!