झांसी रेल मंडल

झांसी रेल मंडल ने की जबरस्त कमाई

झांसी 10 अप्रैल । उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल ने एक ओर यात्री सेवाओं का विस्तार व आधुनिकीकरण तो किया ही है साथ ही पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 24 . 31 प्रतिशत अधिक कमाई कर एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की है।
झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए आज बताया कि मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में समस्त आय स्रोतों से 1724.70 करोड़ का आय अर्जन किया जो की पिछले वर्ष 2021-22 में अर्जित 1387.43 करोड़ से 24.31 प्रतिशत अधिक है । यह एक बड़ी उपलब्धि है |

मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में निरंतर श्रम करते हुए मंडल द्वारा राजस्व अर्जन के नए-नए स्रोत स्थापित करते हुए यह उपलब्धि दर्ज की है |

यह उपलब्धि इस सन्दर्भ में और भी उल्लेखनीय हो जाती है कि जब झांसी मंडल को प्राप्त वार्षिक लक्ष्य रु.1516.05 करोड़ के सापेक्ष में मंडल द्वारा 1724.70 करोड़ का राजस्व अर्जित कर लक्ष्य से 13.76 प्रतिशत से अधिक आय अर्जन कर दिखाया है | माह मार्च-23 में कुल रु.134.58 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है, जो की पिछले वर्ष सामान अवधि में प्राप्त कुल रु.133.06 करोड़ से 1.14 प्रतिशत अधिक है |

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

कैनवास पर उतरे किन्नर जीवन की व्यथा- कथा के विविध रंग

Next Story

किशोरी का अपहरण कर बलात्कार के मामले में दस वर्ष के सश्रम कारावास की सज़ा

Latest from बुंदेलखंड