राज्य स्तरीय सीनियर महिला प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता

राज्य स्तरीय सीनियर महिला प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारम्भ

//
झांसी 09 दिसंबर। झांसी के मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में प़ं  दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर राज्य स्तरीय सीनियर महिला प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता का आज भव्य शुभारम्भ किया गया।
राज्य स्तरीय सीनियर महिला प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता

वर्ष 2022-23 में खेल निदेशालय,उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार क्षेत्रीय खेल कार्यालय, झॉसी के तत्वाधान में प़ं दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर दिनांक 09 से 14 दिसम्बर, 2022 तक मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम, पर आयोजित की गयी राज्य स्तरीय सीनियर महिला प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी निधि बंसल भी मौजूद रहीं।

राज्य स्तरीय सीनियर महिला प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता

अतिथियों का स्वागत प्र ़ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बुके भेंट कर किया। स्वागत की कड़ी में उप क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर व  सुनील कुमार द्वारा  संजीव सरावगी अध्यक्ष क्रीड़ा भारती, डॉ़ रोहित पाण्डेय निदेशक माउण्ट लिट्राजी पब्लिक स्कूल,  प्रभात सक्सेना महामंत्री बुन्देलखण्ड सेवा मण्डल, मेजर एस. द्रविड़,  संजय गौतम प्रतियोगिता निदेशक हॉकी उ0प्र0 एवं अन्य अतिथिगणों को बैज अंलकृत कर अभिवादन किया।

तदोपरान्त मुख्य अतिथि महोदय द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता विधिवत् उदघाटन की घोषणा करते हुये अपने आर्शिवचन से खिलाड़ियों को अभिसिंचित करते हुये ’’अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया’’। उक्त कार्यक्रम के तारतम्य में प्र0 क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी द्वारा प्रतियोगिता सम्बन्धी संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की गयी। प्रतियेागिता में उत्तर प्रदेश की कुल 17 टीमें प्रतिभाग करने हेतु उपस्थित हो गयी है, जो इस प्रकार हैं-चित्रकूटधाम’बॉदा’, मिर्ज़ापुर, बस्ती, अलीगढ़, मेरठ, आगरा, प्रयागराज, आजमगढ़, अयोध्याजी, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, बरेली, गोरखपुर, मेजबान-झांसी।

राज्य स्तरीय सीनियर महिला प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता
आज खेले गये मैच के परिणाम इस प्रकार रहेः-
1. आजमगढ़ व मुरादाबाद के मध्य खेले गये मैच में आजमगढ़ 1-0 गोल से विजयी रही।
2. चित्रकूटधाम’बांदा’ व देवीपाटन’गोण्डा’ के मैच में देवीपाटन’गोण्डा’ टीम के प्रतिभाग न करने के कारण चित्रकूटधाम’बॉदा’ मण्डल की टीम को वॉक ओवर मिला।
3. लखनऊ व प्रयागराज के मध्य ख्ेाले गये मैच में लखनऊ 11-0 गोल से विजयी रही, जिसमें सर्वाधिक कु0 मनीषा पटेल ने 5 गोल किये।
4. झॉसी व आगरा के मध्य ख्ेाले गये मैच में झॉसी 2-0गोल से विजयी रही, जिसमें कु0 शिवानी जादव व कु0 आरती देवी 1-1 गोल किया।
5. अलीगढ़ व अयोध्याजी के मध्य ख्ेाले गये मैच में अयोध्याजी 2-0 गोल से विजयी रही।
6. सहारनपुर व मेरठ के मध्य ख्ेाले गये मैच में मेरठ 5-0 गोल से विजयी रही, जिसमें सर्वाधिक कु0 पायल रावत ने 2 गोल किये।
7. बस्ती व बरेली के मध्य खेले गये मैच में बस्ती 10-0 गोल किये, जिसमें सर्वाधिक कु0 सुनैना सोनकर ने 03 हैट्रिक सहित 09 गोल किये।
8. वाराणसी व कानपुर के मध्य ख्ेाले गये रोचक मैच में दोनों ही टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर रही। कानपुर की कु़ अंजली ने 01 गोल व वाराणसी की ओर से कु़ विभा ने 01 गोल किया।

मैचों के निर्णायक के रूप में  सुनीता कुमारी झांसी,  संतोष सिंह लखनऊ, ताजमुल्ल एच.जैदी मेरठ,  रश्मि सिंह बलरामपुर,  रूपेन्द्र सिंह झांसी, जावेद खान झांसी,  सैय्यद अली झांसी,  मधु आगरा, गौतम मिर्जापुर रहे। कार्यक्रम का संचालन आसमा खांन एवं श्री राजेश कमार सोनकर उप क्रीड़ा अधिकारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्र ़ क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी सुरेश बोनकर ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, गणमान्य नागरिकों, पत्रकार बन्धुओं, चिकित्सा/पुलिस दल का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर खेल जगत की जानी मानी हस्तियां गजानन खानवलकर, ब्रजेन्द्र यादव वरिष्ठ क्रिकेटर, पूजा कुमारी हॉकी प्रशिक्षिका उरई,  विकास वैंध्या जिम ट्रेनर, शैलेन्द्र कुमार व क्षेत्रीय खेल कार्यालय, झांसी का समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

वैभव सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जाने सनातन धर्म की धारा को आगे बढ़ाने वाले किस संत का है आज जन्मदिन

Next Story

विभिन्न कानूनी कार्यक्रमों की सफलता के लिए 12 दिसंबर को होगा विचारमंथन

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!