झांसी 01 नवंबर । वीरांगन नगरी झांसी के सौंदर्यीकरण के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम द्वारा बनवायी गयी महारानी लक्ष्मीबाई की 20 फुट ऊंची प्रतिमा का आज यहां पहुंची और नगर के गणमान्यों के साथ आम जनता ने उनके दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
सदर विधायक रवि शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल और नगर आयुक्त पुलकित गर्ग तथा अन्य गणमान्यों ने दुनियाभर में झांसी को पहचान दिलाने वाली अतुल्य साहस और पराक्रम की प्रतिमूर्ति महारानी लक्ष्मीबाई की 20 फुट ऊंची प्रतिमा का माल्यार्पण क्रेन की मदद से किया।
इस अवसर पर मेयर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि आज झांसीवासियों के लिए बड़े गर्व का दिन है आज दुनिया भर में झांसी को पहचान दिलाने वाली वीरांगना लक्ष्मीबाई की विशालकाय प्रतिमा यहां लायी गयी है। यह नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का हिस्सा है प्रतिमा को ताल के मध्य एक प्लेटफार्म पर स्थापित किया जायेगा। जब यह स्थापना हो जायेगी तब प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया जायेगा। इसके लिए प्रधानमंत्र्री और मुख्यमंत्री को आवरण के लिए आमंत्रित किया जायेगा। आज यह मूर्ति यहां आयी है इसलिए नगर विधायक, पार्षद ,व्यापार मंडल और भाजपा के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों सहित नगर की जनता उनके दर्शन के लिए यहां आयी है। इसकी कल्पना तीन साल पहले की गयी थी और नगर निगर व स्मार्ट सिटी तथा सारे जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अब यह सफलता की ओर बढ़ रही है।

ReplyReply to allForward
|