झांसी 31 अक्टूबर । झांसी स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में प्रो़ मुन्ना तिवारी ने आज पदभार ग्रहण किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो़ मुकेश पाण्डेय तथा कुलसचिव विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में प्रो तिवारी ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। निर्वतमान अध्यक्ष प्रो़ पुनीत बिसारिया ने पुरे सम्मान और विधि विधान के साथ प्रो़ तिवारी को विभागाध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया।