राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप

बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप संपन्न

//

झांसी। महानगर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर-3 में आयोजित 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत 14 वर्ष से कम और 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में देशभर के 22 संभागों की 345 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप14 वर्ष से कम आयु वर्ग में जबलपुर ने प्रथम, आगरा ने द्वितीय और बेंगलुरु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में बेंगलुरु प्रथम, हैदराबाद द्वितीय और आगरा तृतीय स्थान पर रहा। विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।बालिकासमापन समारोह के मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक पी.पी. शर्मा और केंद्रीय विद्यालय संगठन आगरा संभाग के सहायक आयुक्त राजकुमार रहे। श्री राजकुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की बालिकाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी भविष्य में देश का प्रतिनिधित्व कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतेंगी।

कार्यक्रम का आभार केंद्रीय विद्यालय नंबर-3 के प्राचार्य सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

न्यायालय कर्मचारियों ने विधायक रवि शर्मा को सौंपा ज्ञापन

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!