ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

/

झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में दतिया से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।

युवक का शव नांसिया फाटक के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ट्रेन से गिरकर युवक की मौतसूत्रों के अनुसार 35 वर्षीय नीरज उर्फ नीतू दतिया से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान चिरगांव थाना क्षेत्र में वह ट्रेन से गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नांसिया फाटक के पास शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

पुलिस ने किया गांजा तस्करी का भंडाफोड़,पकड़ा 1.07 करोड़ का गांजा

Next Story

हाईवे की बदहाली पर विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!