गड्ढे में डूबने से अधेड़ की मौत

गड्ढे में डूबने से अधेड़ की मौत

/

झांसी। जनपद के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से अधेड़ की मौत हो गई।मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रौनी निवासी 45 वर्षीय वीरेंद्र सोमवार शाम घर से निकला था। काफी देर तक वापस न लौटने पर उसके पुत्र छोटू सहित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

तलाश करते हुए परिजन खदियन चौराहे के पास पुलिया के नजदीक पहुंचे, जहां वीरेंद्र की चप्पलें पड़ी मिलीं। वहीं पास में पानी से भरे गड्ढे में उसका तौलिया तैरता दिखाई दिया। इससे परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।गड्ढे में डूबने से अधेड़ की मौतपरिजनों ने गड्ढे में उतरकर तलाश की तो वीरेंद्र पानी में डूबा हुआ मिला। उसे तत्काल बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वीरेंद्र की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच कर रही है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

 किसानों का प्रदर्शन, फसल बर्बादी पर मुआवजे की मांग

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!