महिला की मौत

मऊरानीपुर सीएचसी में महिला की मौत, बेटे ने लगाए गंभीर आरोप

//

झांसी। मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 55 वर्षीय महिला की मौत के बाद हंगामा हो गया। मृतका के बेटे भूपेंद्र ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। महिला की मौत

परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप :

मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के चकारा गांव निवासी पीआरडी जवान भूपेंद्र अपनी मां सगुना बाई को रविवार शाम करीब सात बजे सांस लेने में तकलीफ और उल्टी की शिकायत के बाद सीएचसी लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान महिला की हालत बिगड़ती रही, लेकिन समय रहते उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर नहीं किया गया।रात करीब साढ़े 10 बजे महिला की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। महिला की मौतमृतका के बेटे ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में किसी अन्य मरीज के साथ ऐसी घटना न हो। महिला की मौत

चिकित्सा अधिकारी ने किया आरोप खारिज:

वहीं चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामपाल ने लापरवाही के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिला पहले से हृदय रोग से पीड़ित थीं। उन्हें ऑक्सीजन और इमरजेंसी दवाएं दी गईं तथा हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

हंगामे के दौरान अभद्रता और हाथापाई की कोशिश के आरोप भी लगाए गए। कोतवाली प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल महिला की मौत को लेकर परिजनों और अस्पताल प्रशासन के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

कुडार नदी की बाढ़ में फंसे 06 किसानों को सेना ने बचाया

Next Story

झांसी डीआरएम ने सतर्क रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार से  किया सम्मानित  

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!