खड़े ट्रक से टकराई बस

झपकी बनी जानलेवा, खड़े ट्रक से टकराई बस; दो की मौत, तीन घायल

/

झांसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में पारीछा थर्मल प्लांट के सामने एक भीषण सड़क हादसे में बस चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब प्रयागराज से मध्य प्रदेश के विदिशा जा रही थी । यात्री बस चालक को संभवतः झपकी आ जाने के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।खड़े ट्रक से टकराई बसपुलिस के अनुसार हादसे के समय बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान इस्लाम बाग (35), निवासी ग्राम सावन, जिला अशोकनगर (मध्य प्रदेश) तथा कन्ना (69 ), निवासी रामनगर, जिला विदिशा (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। मृतकों में बस चालक भी शामिल है।

हादसे में घायल तीन यात्रियों को उपचार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अन्य यात्रियों को सामान्य चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस चालक को झपकी आना दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू कराया गया।

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। बड़ागांव थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

सीएमओ के औचक निरीक्षण में दो कर्मचारी गैरहाजिर, वेतन काटने के निर्देश

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!