झांसी।झांसी रेल मंडल में रेल संचालन के दौरान सतर्कता, सजगता और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 रेल कर्मचारियों को सोमवार को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र के साथ एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया।
मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि रेल संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कर्मचारियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से रेल संचालन को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने सम्मानित कर्मचारियों को भविष्य में भी पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
सम्मानित कर्मचारियों में ग्वालियर के मेल ट्रेन मैनेजर संजीव शर्मा, गुड्स ट्रेन मैनेजर विपरेंद्र सिंह व सतीश चौधरी, झांसी के गुड्स ट्रेन मैनेजर अजय कुमार, शुभम मीना और अंकित मिश्रा, मुरसरा के कांटेवाला (ए) अशोक कुमार, टेहरका के कांटेवाला कामता प्रसाद कुंभार, डबरा के कांटेवाला (ए) राजू कुशवाह, झांसी के लोको पायलट मेल अरुण कुमार नागदेव, सहायक लोको पायलट नीरज वर्मा, लोको पायलट गुड्स चेतन साहू और वरिष्ठ सहायक लोको पायलट नौशाद अली शामिल हैं।
वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन
