जल-जीवन-मिशन

जल जीवन मिशन :पाइपलाइन डालने से टूटी सड़कों की मरम्मत होगी एजेंसियों के जुर्माने से

/

झांसी। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

जिलाधिकारी  ने समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत के लिए संबंधित एजेंसियों से जुर्माना वसूलकर गुणवत्तापूर्ण पुनर्स्थापन कराया जाएगा।

बैठक में डीएम ने स्पष्ट किया कि एक मीटर से अधिक गहरी रोड कटिंग से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत लोक निर्माण विभाग तथा एक मीटर से कम गहराई वाली सड़कों का पुनर्स्थापन जल निगम करेगा। उन्होंने टेहरका ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों को 15 दिन में दुरुस्त करने और कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए।

समीक्षा के दौरान डीएम ने माताटीला बांध से 195 एमएलडी पंप स्टेशन का निर्माण अगस्त तक पूरा करने तथा मैसर्स बीजीसीसी प्राइवेट लिमिटेड को दिसंबर 2026 तक सभी लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। साथ ही इमलौटा, बरथरी और टेहरका समूह पेयजल योजनाओं में जल्द शत-प्रतिशत नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा का प्रदर्शन, नए राज्य गठन और परिसीमन की उठाई मांग

Next Story

झांसी पुलिस मुठभेड़: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!