विश्व रक्तदान दिवस

भाजपा महानगर के रक्तदान शिविर सहित विभिन्न आयोजनों में रही उत्साहपूर्ण सहभागिता

//
झांसी। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर झांसी की ओर से आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में किया गया।
विश्व रक्तदान दिवस
इस अवसर पर युवाओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं चिकित्सकों ने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
इसके अलावा भारत विकास परिषद एवं धन्वंतरि शाखा द्वारा हाईटेक हॉस्पिटल में आयोजित रक्तदान शिविर तथा वसुंधरा सृजन समिति के रक्तदान शिविर में भी सहभागिता की गई। सभी स्थानों पर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान करने का कार्य करता है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं और आयोजनकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर सदर विधायक रवि शर्मा, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, डॉ. बी.के. गुप्ता, डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. राजकुमार अग्रवाल, डॉ. बी.बी. आर्य, डॉ. संजय त्रिपाठी, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. विनोद साहू, डॉ. मुकेश नाजा, अखिलेश शर्मा, संतोष खरेला, अंकित राजा यादव, कुणाल, प्रियांशु दे, शैलेंद्र परमार, अनुज नीखरा, सुरेंद्र सिंह, नवनीत दीक्षित और चित्रांग द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Next Story

विश्व रक्तदान दिवस पर झांसी सदर विधायक रवि शर्मा ने किया रक्तदान

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!