इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला

इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

झांसी। महानगर  के दतिया गेट बाहर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती हुई बैटरी चालित गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग की तेज लपटों में घिर गया और सड़क पर दौड़ती गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी में अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। खतरे को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने आग बुझाने का प्रयास किया तथा संबंधित विभाग को घटना की सूचना दी। हालांकि, आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि बैटरी में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा हुआ हो सकता है।

गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। चालक सुरक्षित है, जबकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

चेन पुलिंग के बाद ट्रेन से उतरना पड़ा भारी,यात्री आये दूसरी ट्रेन की चपेट में 

Next Story

भाजपा महानगर के रक्तदान शिविर सहित विभिन्न आयोजनों में रही उत्साहपूर्ण सहभागिता

Latest from बुंदेलखंड

error: Content is protected !!