शरबत एवं गर्मी से बचाव के लिए तौलिया वितरण

राहगीरों को शरबत एवं गर्मी से बचाव के लिए तौलिया वितरण

/

झांसी। महानगर में झांसी जिला बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के तत्वाधान  जिलाधिकारी गौरांग राठी के मुख्य आथित्य में बस स्टैंड पर राहगीरों के लिए शरबत एवं गर्मी से बचाव हेतु तौलिया वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शरबत एवं गर्मी से बचाव के लिए तौलिया वितरणकार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी ने अपने हाथों से रहागीरों को शरबत एवं तोलिया वितरण  किया । सैकड़ों की संख्या में यात्रियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए जिला बस ऑपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष अनूप यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसके अंतर्गत 7 से 8 हजार लोगों को शरबत व गर्मी से बचाव हेतु तोलिया का वितरण किया गया है। बड़ी संख्या में ऑटो चालक, राहगीरों, विद्यालय के छात्र शामिल है। उन्होंने कहा कि जब तक गर्मी है इस तरह का आयोजन होता रहेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में उन्होंने जिला अधिकारी  से यात्री शैड बनवाने की मांग रखी थी, जिसके लिए जिलाधिकारी ने नगर निगम को आदेशित किया था यात्री शैड का भी निर्माण कार्य चालू हो गया है जिसका जिला अधिकारी के द्वारा निरीक्षण भी किया गया है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारियों का झांसी नगर निगम में प्रदर्शन

Next Story

सीपरी बाजार में निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!