महिला आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड

पुलिस लाइन झांसी में महिला आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड में दिखा शानदार अनुशासन

/

झांसी | पुलिस लाइन झांसी में रविवार को आरक्षी पुलिस सीधी भर्ती 2025-26 के अंतर्गत प्रशिक्षित महिला रिक्रूट आरक्षियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में अनुशासन, परिश्रम और देशसेवा की भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।महिला आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेडकार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक (कानपुर जोन) आलोक सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।महिला आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेडमहिला रिक्रूट्स ने आकर्षक परेड प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। उनकी तालमेल, शारीरिक दक्षता और प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल ने सभी को प्रभावित किया।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली रिक्रूट्स

सर्वांग सर्वोत्तम – अस्मिता दीक्षित
सम्पूर्ण बाह्य विषयों में प्रथम – शिवानी शर्मा
सम्पूर्ण अन्तः विषयों में प्रथम – मंशूरी

इंडोर विषयों में अव्वल:

पुलिस कार्यप्रणाली – शिवानी
पुलिस विज्ञान – मंशूरी
सुरक्षा व आपदा प्रबंधन – अदिति दुबे
संविधान व मानवाधिकार – मोहिनी
साइबर क्राइम – सुप्रिया यादव

आउटडोर विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन:

शारीरिक प्रशिक्षण – नैन्सी पाल
शस्त्र प्रशिक्षण – शिवानी शर्मा
भीड़ नियंत्रण – रिचा
योगासन – अवंतिका
यातायात नियंत्रण – तान्या शर्मा

परेड कमांडरों ने संभाली कमान:

प्रथम परेड कमांडर – तनु शर्मा
द्वितीय – नेहा
तृतीय – मोनियामहिला आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेडमुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में महिला आरक्षियों को ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है और यह समाज के लिए सकारात्मक संकेत है।महिला आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेडयह दीक्षांत परेड न केवल प्रशिक्षण की सफलता का प्रतीक रही, बल्कि पुलिस विभाग में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुई।

महिला आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेडझांसी पुलिस लाइन में आयोजित यह भव्य समारोह महिला सशक्तिकरण, अनुशासन और देशसेवा की भावना का प्रेरणादायक उदाहरण बना, जहां नवप्रशिक्षित आरक्षियों ने अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में  5300 अभ्यर्थियों ने छोड़ी  होमगार्ड भर्ती परीक्षा

Next Story

भीषण गर्मी पर झांसी प्रशासन का बड़ा फैसला: बदला स्कूल टाइम

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!