भीषण गर्मी

भीषण गर्मी पर झांसी प्रशासन का बड़ा फैसला: बदला स्कूल टाइम

/

झांसी। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लू से बचाव और जनहानि रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा “गर्मी के मौसम में लू से जनहानि रोकना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग समन्वय से कार्य कर समय रहते तैयारी सुनिश्चित करें।”

जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद के सभी प्राथमिक विद्यालय अब प्रातः 7:15 बजे से 11:15 बजे तक संचालित होंगे, ताकि बच्चे तेज धूप से सुरक्षित रह सकें। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में हीट वेव को देखते हुए कोल्ड रूम में बेड बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तीमारदारों के लिए टेंट, पेयजल और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

शहर में वाटर कूलर की व्यवस्था

नगर निगम को चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्कों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश भी दिए गए।

गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान

आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लू से बचाव के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

रैन बसेरों की व्यवस्था के साथ पशुओं के लिए पानी और छायादार स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।लू या अग्निकांड से प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

पुलिस लाइन झांसी में महिला आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड में दिखा शानदार अनुशासन

Next Story

सब्जी खेती में छोटे उपकरणों का उपयोग बढ़ाएगा उत्पादन, घटाएगा लागत

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!