नए बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

पुलिस लाइन में नए बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन, एडीजी ने खेलकर किया शुभारंभ

//

झांसी। रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट/क्रीड़ा स्थल का भव्य उद्घाटन आलोक सिंह (अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन) ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति भी मौजूद रहे। नए बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटनउद्घाटन के बाद एडीजी आलोक सिंह ने स्वयं बैडमिंटन खेलकर क्रीड़ा स्थल का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए खेलकूद बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार होता है। नए बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटनउन्होंने जोर देते हुए कहा कि नियमित खेल गतिविधियों से टीम भावना, अनुशासन और कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है। तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच खेलकूद पुलिस बल को फिट और सक्रिय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट से पुलिस लाइन में तैनात जवानों और अधिकारियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके समग्र कल्याण और कार्य प्रदर्शन में सुधार होने की उम्मीद है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

33वीं वाहिनी पीएसी में 586 नवआरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड सम्पन्न

Next Story

झांसी में  5300 अभ्यर्थियों ने छोड़ी  होमगार्ड भर्ती परीक्षा

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!