झांसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के स्थापना दिवस के अवसर पर झांसी में पार्टी कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन तथा 74 पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया ।

गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना, संगठन की विचारधारा, कार्यकर्ताओं के योगदान तथा राष्ट्र निर्माण में पार्टी की भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा “आप सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं और आज बड़ा प्रसन्नता का दिन है कि हम सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कर पा रहे हैं इन्हीं कार्यकर्ताओं के परिश्रम की वजह से आज भारतीय जनता पार्टी का यह स्वरूप है सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मैं प्रणाम करता हूं।”
विधायक रवि शर्मा ने कहा ” आज हम वरिष्ठ देव तुल्य कार्यकर्ताओं की वजह से यह बीजेपी का स्वर्णिम युग देख रहे हैं, इनके परिश्रम की वजह से ही आज भाजपा इस शिखर पर पहुंची है मैं आप सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।”
विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा “आज भाजपा उन सभी वरिष्ठ पदाधिकारी का सम्मान कर रही है जिन्होंने अपने परिश्रम से झांसी में भाजपा का परचम लहराया। इनके परिश्रम को हम सदा याद रखेंगे । यह बड़ा सौभाग्य का विषय है कि हम आज उनका सम्मान कर रहे हैं। ”
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह, सांसद अनुराग शर्मा , सदर विधायक रवि शर्मा , बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा , विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल ,विधान परिषद सदस्य बाबूलाल तिवारी, विधान परिषद सदस्या रमा निरंजन , जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम , राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा रामनरेश तिवारी , जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रदीप पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष हनुमंत सिंह नरवरिया , पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ,नि. जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार , जिला महामंत्री विकास कुशवाहा , महामंत्री विनोद नायक , महामंत्री अरविंद्र राजपूत मंचासीन रहे ।
कार्यक्रम में हनुमत सिंह नरवरिया,अरिदमन सिंह,ललित जैन ,किरन वर्मा, शशि प्रभा मिश्रा ,चित्रा सिंह,शकुन नीखरा,कनक शिवहरे,लखन सिंह यादव,गोविन्द सिंह यादव,सहित 74 पुरातन सदस्यों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित रहे मनमोहन गेंडा,मनु सिंह ,देवेंद्र दुबे ,विनीत खटीक, रंजीत साहू ,अनिरुद्ध दुबे, प्रियांशु दे, चेतन ओझा, अमर सिद्ध, विवेक बाजपेई, प्रियांशी कुशवाहा ,रानू देवलिया ,शशांक गुरनानी ,मोंटी सेंगर ,विशाल दिक्षित, कमलेश परिहार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
