प्रेमिका की जमानत अर्जी निरस्त

प्रेमी आत्महत्या के मामले में आरोपी प्रेमिका की जमानत अर्जी निरस्त

/

झांसी । विशेष न्यायाधीश अनु. जाति और अनु. जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम आदित्य चतुर्वेदी के न्यायालय ने प्रेम प्रसंग में धोखा व प्रेमिका की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने के मामले में आरोपी प्रेमिका की जमानत अर्जी निरस्त कर दी।

विशेष लोक अभियोजक केशवेंद्र प्रताप सिंह एवं कपिल करौलिया के अनुसार वादिया के छोटे पुत्र तुषार पाखरे उम्र लगभग 24 वर्ष के प्रेम संबंध पिछले सात सालों से सौम्या साहू से चले आ रहे थे तथा दोनों शादी करना चाहते थे। तुषार पाखरे पहले मण्डी में काम करता था जहां से अच्छे पैसे कमाता था। बाद में मण्डी से काम छूट जाने के बाद तुषार पाखरे एक कलर लेब पर काम करने लगा था एवं सौम्या साहू की आर्थिक मदद करता था। बाद में आर्थिक विषमता आ जाने के कारण सौम्या की आर्थिक मदद नहीं कर पा रहा था जिस कारण सौम्या ने तुषार से दूरी बनाना शुरू कर, यह ताना देना शुरू कर दिया कि मैं साहू समाज से हूं और तुम खटीक जाति नीच समाज से हो इसलिए हमारी शादी नहीं हो सकती।

सौम्या के तुषार से शादी करने से इंकार कर दिए जाने के कारण तुषार मानसिक तौर पर काफी परेशान रहने लगा था एवं सौम्या लगातार तुषार का मानसिक तौर पर उत्पीड़न कर रही थी,इस बात को लेकर तुषार मानसिक रूप से टूट चुका था। 06 फरवरी को वादिया अपनी पुत्री के घर पर थी । सौम्या को ऋषि तिवारी अपने साथ लेकर तुषार पाखरे के पास छोड़ गया था। जहां सौम्या द्वारा तुषार की खटीक जाति होने के कारण सात वर्षों से चले आ रहे लव रिलेशन तोड़ने एवं शादी से इंकार करने के कारण उसने सौम्या साहू की चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सौम्या ने ऋषि को बुलाया और दोनों एम्बुलेंस से तुषार को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे । जहां से सौम्या मौके से भाग गयी। ऋषि द्वारा सूचना दिए जाने पर वादिया अपनी पुत्री व दामाद के साथ मेडिकल कालेज पहुंची जहां डाक्टरों ने तुषार पाखरे को मृत घोषित कर दिया।

सौम्या द्वारा ताना देकर उत्पीड़न किए जाने के कारण तुषार पाखरे ने आत्महत्या की है। जिसकी पूर्ण जिम्मेदार सौम्या है।थाना कोतवाली में छनियापुरा निवासी सौम्या के खिलाफ धारा-108,352 बीएनएस एवं धारा 3 (2) 5 एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।उक्त मामले में अभियुक्ता सौम्या साहू का जमानत प्रार्थनापत्र न्यायालय ने निरस्त कर दिया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

भाजपा झांसी महानगर के मण्डल प्रशिक्षण वर्ग अभियान का शुभारंभ

Next Story

नशे के सौदागर को तीन वर्ष का कठोर कारावास, दस हजार रूपये अर्थदण्ड

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!