झांसी । प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण ,आंगनवाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजना कार्यालयों के शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर जनपद स्तर पर पं. दीनदयाल सभागार में अध्यक्ष, जिला पंचायत पवन गौतम, सदस्य, विधान परिषद रमा निरंजन, विधायक मऊरानीपुर डॉ रश्मि आर्या एवं विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला कार्यकम अधिकारी दिनेश सिंह राजपूत ने अवगत कराया कि जनपद में आंगनबाड़ी सहायिका के पर पद चयनित 343 अभ्यथियों को नियुक्त पत्र प्रदान किये ।जिला कार्यकम अधिकारी ने बताया कि जनपद में 25 नव निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण एवं 03 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का शिलान्यास किया जा रहा है, जिसके कम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा आंगनवाड़ी सहायिका के पद नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र व नव निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण एवं 03 आंगनवाड़ी केन्द्र भवनों का निर्माण कराये जाने हेतु शिलान्यास किया गया।
कार्यकम का संचालन वरिष्ठ समाज सेविका/शिक्षाविद् श्रीमती नीति शास्त्री द्वारा किया गया। अन्त में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आभार व्यक्त किया।
