झांसी। बुंदेलखंड में महिला संचालित डेयरी संस्था बलिनी ने आज ग्रीष्मकालीन दुग्ध प्रोत्साहन योजना (वर्ष 2025 -26} के अंतर्गत इस क्षेत्र के सातों जनपदों की 71837 महिला डेयरी किसानों को प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ तथा दुग्ध उत्पादक महिला किसान संवाद समारोह का भी आयोजन किया।

यहां दीनदयाल सभागार मैं आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झांसी- ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद रमा निरंजन और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार की उपस्थिति रही। इसके अलावा बलिनी समूह के सीईओ ओपी सिंह भी मौजूद रहे ।

सभी गणमान्यों ने दुग्ध उत्पादन के व्यवसाय से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी बुंदेलखंड क्षेत्र की बलिनी दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के क्रम में एक और कदम उठाते हुए इस क्षेत्र के सातों जनपदों की लगभग 71837 महिला डेयरी किसानों के लिए दुग्ध प्रोत्साहन राशि के रूप में 5 करोड़ 63 लाख 92 हज़ार 624 रुपए की राशि का वितरण का शुभारंभ किया।

इस दौरान सांसद अनुराग शर्मा ने कहा ” बलिनी के माध्यम से और दीदियों की मेहनत से आज बुंदेलखंड में करीब करीबन 3 लाख लीटर से ऊपर दिन का दूध होता है। कभी किसी को विश्वास था कि बुंदेलखंड में ऐसा होगा। यहां तो पानी नहीं बहता था ,अब तो दीदियों की मेहनत से दूध की गंगा बह रही है। इस समूह का 600 करोड़ का अनुमानित टर्नओवर है और 5 करोड़ 63 लाख रुपए तो खाली बोनस में दिया जा रहा है।”
उन्होंने कहा ” दीदियों से पूछिए आज इनको इनके उत्पादन का दाम भी उचित मिलता है जो पैसा बचता है और जो कंपनी का प्रॉफिट है वह भी इन लोगों में वितरण कर दिया जाता है । सभी महिलाएं स्वयं इस कंपनी की डायरेक्टर है जो बहुत ही जिम्मेदारी से अपने कार्यों को पूरा करती हैं ।इस समूह में महिलाएं कंपनी की डायरेक्टर है । हमारा सपना है की बरनी का एक बड़ी फैक्ट्री यहां खुले और इसके लिए बीड़ा में व्यवस्थाएं की जा रही है और पूरी उम्मीद है कि वर्ष वर्ष 27 तक यह प्लांट चालू भी हो जाएगा।

कंपनी के सीईओ ओ पी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2019 में बुंदेलखंड क्षेत्र में इस समूह की शुरुआत की थी और उस समय इस समूह से मात्र 300 से 400 महिलाएं जुड़ी थी जबकि आज यह आंकड़ा बढ़कर 95 हजार तक पहुंच गया है।
उन्होंने कहा ” आज किस कार्यक्रम में ग्रीष्मकालीन दुग्ध प्रोत्साहन राशि वितरण के रूप में लगभग 06 करोड़ की धनराशि दीदियों के खाते में वितरित करने का कार्यक्रम था , संसद जी ने बेलिनी दीदियों के आग्रह पर कहा कि बीड़ा में उन्हें सस्ते दर पर जमीन उपलब्ध कराई जाएगी, जिस पर बलिनी अपना प्लांट स्थापित करेगी, वहां पर दूध की प्रोसेसिंग की जाएगी और जिससे महिला दुग्ध उत्पादक किसानों को बेहतर आय प्राप्त हो पाएगी।”
कार्यक्रम का संचालन शशिकांत पांडेय ने किया ।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन
