दिनदहाड़े चली गोली

कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चली गोली, महिला की मौत, बेटा घायल

//

झांसी। बुंदेलखंड में झांसी थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत उन्नाव गेट पर दो पक्ष में विवाद के दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा भी छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया । दिनदहाड़े चली गोलीप्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहर उन्नाव गेट निवासी कुसुम देवी (58 ) पत्नी रज्जन करोसिया अपने घर के पास दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद को देख रही थी। इसी दौरान एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी और गोली कुसुम को जा लगी, वही उसके पास खड़े उसके पुत्र राहुल को छर्रे लग गए।

 दिनदहाड़े चली गोली

इलाके में दिनदहाड़े गोली चलने से हड़कंप मच गया और पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मां- बेटे को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाये, जहां चिकित्सकों ने कुसुम देवी को मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े चली गोलीईएमओ जिला अस्पताल पवनदीप नीखरा ने बताया कि गोलीकांड में घायल हुए राहुल और कुसुम को जिला अस्पताल लाया गया। महिला की पहले ही मौत हो चुकी थी जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल को प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज रवाना कर दिया गया । दिनदहाड़े चली गोलीसूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि आज थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत भांडेरी मोहल्ले से सूचना मिली कि दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई है । पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूछताछ में पता चला कि जितेन्द्र और अमित वाल्मीकि ,जो रिश्तेदार हैं इनके बीच झगड़ा हुआ। दोनों परिवार ललितपुर में शादी से वापस आये थे ,इनके बीच शादी में विवाद हुआ और जब वापस आ गए तो आज फिर से उसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसमे अमित पक्ष ने जितेन्द्र पक्ष पर फायरिंग कर दी।”

उन्होंने बताया ” इस विवाद में एक महिला और एक व्यक्ति को गोली लगी दोनों को अस्पताल ले जाय गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया और छर्रे लगा व्यक्ति उपचाराधीन है। मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। गोली चलाने के आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है। पथराव में कई लोग घायल भी हुए हैं सभी को उपचार के लिए भेजा गया है ।”

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जिला कारागार का सघन मासिक निरीक्षण

Next Story

झांसी: किशोरी से दुष्कर्म के बाद गर्भपात कराने के आरोपी की जमानत याचिका निरस्त

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!