झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में परिचालन क्षेत्र में एक नई उपलब्धि अर्जित की है। मंडल द्वारा 19 फरवरी मालगाड़ियों के सर्वाधिक इंटरचेंज का रिकॉर्ड स्थापित करते हुए कुल 215 मालगाड़ियों का आदान-प्रदान किया गया।

इसमें 104 मालगाड़ियाँ प्राप्त की गईं और 115 मालगाड़ियाँ मेड-ओवर की गईं। यह उपलब्धि इसलिए और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि मंडल ने यह उत्कृष्ट प्रदर्शन 86% ट्रैफिक ब्लॉक के बावजूद प्राप्त किया।
इसी क्रम में मंडल द्वारा 10760 का थ्रूपुट हासिल कर परिचालन दक्षता, बेहतर समन्वय एवं संसाधनों के कुशल प्रबंधन की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की गई।
यह उत्कृष्ट सफलता मंडल के सभी विभागों की समन्वित कार्यशैली, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अथक प्रयास, सतत मॉनिटरिंग तथा कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल है। मंडल द्वारा मालगाड़ियों का सुचारु एवं समयबद्ध संचालन राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान का द्योतक है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने सभी रेलकर्मियों को बधाई देते हुए कहा “यह उपलब्धि मंडल के प्रत्येक कर्मचारी की कड़ी मेहनत, समर्पण एवं टीम भावना का परिणाम है। यात्रियों की सुविधा, समयपालन तथा माल परिवहन की दक्षता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी हम नए कीर्तिमान स्थापित करने हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे।”
