झांसी। मनरेगा बचाओ संग्राम के विगत दिनों लखनऊ में कांग्रेसियों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन में पुलिस के लाठी चार्ज करने के विरोध में झांसी में कांग्रेसियों प्रदर्शन किया।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कचहरी चौराहे पर गांधी जी की प्रतिमा के सामने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया गया । उक्त अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि प्रदेश और देश की वर्तमान सरकार मनमानी कर रही है । मनरेगा का नाम बदले जाने के संबंध में कांग्रेस पार्टी जो लड़ाई लड़ रही है और शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कर रही है लेकिन वर्तमान सरकार पुलिस के दम पर जिस तरह से लाठी चार्ज कराने का काम कर रही है यह बहुत ही निंदनीय है।
उन्होंने कहा ” हम कांग्रेसी ऐसे लाठी चार्ज से डरने वाले नहीं है और यह आंदोलन हम सभी कांग्रेसी जारी रखेंगे। निश्चित ही वर्तमान सरकार का असली चेहरा प्रदेश की जनता के सामने उजागर करने,साथ ही आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में इस डरपोक सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे।”
उक्त अवसर पर नरेश चंद्र, बिलाटिया देवी सिंह कुशवाहा ,वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ,एम सी वर्मा ,अशोक कंसोरिया, डॉक्टर काशीराम भिटौरिया ,अखिलेश गुरुदेव, पार्वती चौधरी ,रामकृष्ण कुशवाहा ,मुमताज खान ,सोम त्रिवेदी, शैलेश चतुर्वेदी, अशोक कौशल ,मनोज तिवारी ,संकल्प अग्रवाल, दिव्यांश चौधरी, सुरेंद्र यादव ,अजयराज शर्मा इंजीनियर ,जगदीश लाल समेत अनेकों कांग्रेस उपस्थित रहे।
