पंचायत सचिव ने छात्राओं के शिविर में किया हंगामा

झांसी :पंचायत सचिव ने छात्राओं के शिविर में किया हंगामा

/

झांसी ।बुंदेलखंड के झांसी जिले में मऊरानीपुर ब्लॉक से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ग्राम पंचायत सचिव ने पंचायत भवन में चल रहे छात्राओं के शिविर में घुसकर शिक्षकों से अभद्र व्यवहार किया।

सूत्रों के अनुसार मामला मऊरानीपुर ब्लॉक के खरकासानी ग्राम पंचायत भवन का बताया जा रहा है। जहां अग्रसेन महाविद्यालय की छात्राओं का राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर पंचायत भवन परिसर में चल रहा था।आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव अचानक पंचायत भवन में आ धमके और छात्राओं के सामने ही शिक्षकों के साथ अभद्रता करने लगे । सचिव ने शिक्षकों को धमकी भरे अंदाज में कहा— “मैं यहां का बॉस हूं, मेरी अनुमति के बिना शिविर कैसे लगाया?”पंचायत सचिव ने छात्राओं के शिविर में किया हंगामा

सचिव की इस अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिविर में मौजूद शिक्षकों ने बताया कि यह शिविर शासन के आदेशनुसार ही लगाया गया था जिसकी पूर्व अनुमति भी ग्राम प्रधान से ले ली गयी थी।शिविर के बीच ही अचानक पंचायत सचिव आ गए और अभद्रता करने लगे । शिविर में मौजूद शिक्षकों ने संबंधित अधिकारियों से लिखित शिकायत भी की है। अब अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।

देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन पंचायत सचिव पर क्या कार्रवाई करता है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी रेल मंडल विरासत संरक्षण करते हुए बढ़ रहा आधुनिकता की ओर

Next Story

अधेड़ ने लगाई  कुएं में छलांग,मचा हड़कंप

Latest from Jhansi