झांसी ।बुंदेलखंड में झांसी  जिले के मऊरानीपुर क्षेत्र में  एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते  घर में फांसी लगा ली है ।

युवक ने घर में लगायी फांसी ,मचा कोहराम

//

झांसी ।बुंदेलखंड में झांसी  जिले के मऊरानीपुर क्षेत्र में  एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते  घर में फांसी लगा ली है ।

सुत्रों  के अनुसार मामला ग्राम रेवन हाल निवासी मोहल्ला परवारीपुरा का है। यहां रहने वाले युवक मोतीलाल उर्फ मोंटी, पुत्र मोहनलाल कुशवाहा ने घर के एक कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगा ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार की दोपहर करीब 01 बजे परिजनों ने बताया कि घर के सभी सदस्य रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए हुए थे।सोमवार की देर रात युवक घर पर अकेला था। वापस लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खोलने पर युवक फंदे से लटका मिला। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि वह घर का इकलौता बेटा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। मोहल्ले में घटना के बाद शोक का माहौल है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी : कृषि से जुड़ी संस्थाओं, कृषि वैज्ञानिकों- उद्यमियों और किसान संगठनो का संगम ‘अखिल भारतीय किसान मेला’ हुआ सम्पन्न

Next Story

झांसी रेल मंडल विरासत संरक्षण करते हुए बढ़ रहा आधुनिकता की ओर

Latest from Jhansi