झांसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महानगर स्थित पार्टी कार्यालय पर 18 फरवरी को प्रस्तावित आगामी प्रशिक्षण महाअभियान के मद्देनज़र संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया ।

जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में प्रस्तावित “प्रशिक्षण महाअभियान” की जिले की कार्यशाला की तैयारियों के निमित्त बैठक संपन्न हुई । इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, अभियान टोली, मोर्चा अध्यक्ष/ महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री, मण्डल संयोजक, आई टी एवं सोशल मीडिया संयोजक के साथ अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा संगठन समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करता है और संगठन की विचारधाराओं से अवगत कराता है ताकि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित रहकर संगठन की नीतियों पर कार्य करें |।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के साथ रानू देवलिया ,नंदकिशोर भीलवारे, ओम बिहारी भार्गव ,विनोद नायक, अभिषेक जैन, विकास कुशवाहा ,निर्मल कुशवाहा, रवि राजपूत, रुपेश नायक ,सुमन पुरोहित ,नीलम सक्रिय ,अनुज नीखरा ,मनोज श्रीवास ,संजीव अग्रवाल लाल ,रोहित गोठनकर ,प्रियांशु दे जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी महानगर आदि उपस्थित रहे|।
