सांसद अनुराग शर्मा

सांसद अनुराग शर्मा ने हैदराबाद में प्रस्तुत की विकास पथ पर बढ़ते उत्तर प्रदेश की तस्वीर

//

झांसी। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित लोक भवन (राजभवन) में उत्तर प्रदेश का 77वां स्थापना दिवस अत्यंत भव्यता के साथ मनाया गया और इस दौरान झांसी-ललितपुर के अनुराग शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को उत्तर प्रदेश के ‘अतुल्य परिवर्तन’ से अवगत कराया।

सांसद अनुराग शर्मा

इस गरिमामयी समारोह में श्री शर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक राज्य प्रतिनिधि के रूप में शिरकत की और वहां उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए श्री शर्मा ने इस बात पर विशेष बल दिया कि कैसे 2017 के बाद उत्तर प्रदेश अपनी पुरानी छवि को तोड़कर आज निवेशकों के लिए दुनिया का सबसे पसंदीदा गंतव्य यानी ‘उत्तम प्रदेश’ बन चुका है। उन्होंने विस्तार से समझाया कि आज उत्तर प्रदेश $1 ट्रिलियन (एक ट्रिलियन) इकोनॉमी बनने के लक्ष्य के साथ तेज गति से आगे बढ़ रहा है। सुदृढ़ कानून व्यवस्था और पारदर्शी नीतियों के कारण आज उत्तर प्रदेश ने निवेश के मामले में देश के अग्रणी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए एक नया ‘बेंचमार्क’ स्थापित किया है।

सांसद ने उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल को एक ‘आदर्श’ बताते हुए कहा कि सुरक्षा का भरोसा ही विकास की पहली सीढ़ी है। आज का उत्तर प्रदेश न केवल बुनियादी ढांचे (एक्सप्रेसवे और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों) में नंबर वन है, बल्कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी शीर्ष पर है। उन्होंने प्रवासियों और बड़े निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब उद्योग लगाना और उसे चलाना न केवल सरल है बल्कि पूरी तरह सुरक्षित भी है। यही कारण है कि आज उत्तर प्रदेश का विकास मॉडल अन्य राज्यों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गया है।

सांसद अनुराग शर्मा

अपने क्षेत्र बुंदेलखंड का उदाहरण देते हुए श्री शर्मा ने कहा कि जिस क्षेत्र को कभी विकास की दौड़ में पीछे माना जाता था, आज वही बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति का इंजन बन रहा है। झांसी में ‘बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण’ (बीडा ) और डिफेंस कॉरिडोर के माध्यम सेऔद्योगिक क्रांति की मशाल जल चुकी है। साथ ही, ललितपुर में एशिया के विशालतम और ऐतिहासिक ‘बल्क ड्रग पार्क’ की स्थापना उत्तर प्रदेश को वैश्विक फार्मा हब के रूप में स्थापित करने जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश अब अपनी सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक औद्योगिक शक्ति के अद्भुत संगम के साथ देश की अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करने को तैयार है।

कार्यक्रम के दौरान तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने भी उत्तर प्रदेश के प्रति अपने गहरे लगाव और अनुभवों को साझा किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के ‘उत्तम प्रदेश’ बनने की यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि आज पूरे भारत के लिए यूपी का विकास मॉडल एक आदर्श बन चुका है।  उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव के उत्तर प्रदेश से जुड़े कई अनुभवों पर भी चर्चा की.

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की शौर्य गाथा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई और ‘एक जिला एक उत्पाद’ के तहत बनारसी साड़ियां, लखनवी चिकनकारी तथा लकड़ी के हस्तशिल्प की प्रदर्शनी भी लगाई गई। अंत में सांसद ने राज्यपाल को उत्तर प्रदेश की ओर से स्मृति भेंट प्रदान की और उपस्थित सभी जनों से प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को देखने हेतु उत्तर प्रदेश आने का निमंत्रण दिया।

इस भव्य समारोह में तेलंगाना के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा और अध्यात्म व साहित्य के क्षेत्र में ‘यश भारती’ से सम्मानित स्वामी ओमा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल आयोजन विनीता सिंह द्वारा किया गया।

समारोह में हैदराबाद में निवास कर रहे उत्तर प्रदेश के अनेक गणमान्य निवासी सम्मिलित हुए, जिनमें डीआरडीओ और डीआरडीएल के वरिष्ठ वैज्ञानिक, हैदराबाद ट्रिपल आईटी के प्रोफेसर, भारतीय रेलवे एवं सिल्क बोर्ड के उच्च पदाधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, बड़े निवेशक ,सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विशेषज्ञ, कलाकार, अभिनेता और बड़ी संख्या में युवा छात्र और उत्तर प्रदेश के प्रवासी उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी रेल मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को तिरंगे रंग की आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया

Latest from Jhansi

समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है केन्द्र व राज्य सरकार:सुधीर सिंह

झांसी।नानक गंज सीपरी बाजार में रत्नेश क्लब द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह का सम्मान किया गया।