:यूरिडा डिप्टी सीईओ

झांसी :यूरिडा डिप्टी सीईओ ने सीएम ग्रिड्स योजना फेज-1 के अन्तर्गत हो रहे काम का लिया जायजा

/

झांसी। यूरिडा (उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ) डिप्टी सईओ अरविन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने आज नगर निगम झांसी द्वारा कराये जा रहे सीएम ग्रिड्स योजना फेज-1 के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों का जायजा लिया ।

श्री श्रीवास्तव ने सीएम ग्रिड्स योजना फेज-1 के अन्तर्गत बीकेडी चौराहे से चित्रा चौराहे तक आईकोनिक रोड की फुटपाथ निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रीन बेल्ट में स्लोपी बेड बनाकर पौधे लगाने के निर्देश दिये गये, इसके साथ ही ट्री ग्रेटिंग करने के निर्देश दिये गये।

:यूरिडा डिप्टी सीईओ

साथ ही वार्ड नं. 31 के अन्तर्गत लहरगिर्द में अण्डर ब्रिज से कृपाराम होते हुए हरीकिशन डिग्री काॅलेज, शिवपुरी हाईवे तक हाटमिक्स प्लान्ट द्वारा सड़क चैड़ीकरण एवं नाली निर्माण व जाल एवं डेन कवर लगाने का कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सेम्पल पैंच को पूर्ण करने के उपरान्त ड्रोन के माध्यम वीडियों बनाया जाने के साथ -साथ कार्य को गुणवत्तापूर्वक एवं शीघ्र पूर्ण करनेे के निर्देश दिये गये।

इसके साथ वार्ड नं. 10 महावीरन मन्दिर से पम्पेश्वर महादेव मन्दिर होते हुए नहर की पुलिया तक हांटमिक्स प्लांट द्वारा सड़क सुधार का कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान स्टेक होल्डर के साथ समन्वय स्थापित करते हुये घरों के कनेक्शन शीघ्र कराने के साथ ही कार्य को गुणवत्तापूर्वक एवं शीघ्र पूर्ण करनेे के के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता राजवीर सिंह, अधिशासी अभियंता नीना सिंह, सहायक अभियंता राजकुमार भद्रसेन एवं अवर अभियंता पंकज यादव एवं फर्म मे. ए0एस0टी0 कन्सट्रक्शंन के प्रतिनिधि, ऐमन कंसलटेण्ट टीम के रविकुमार एन सूरवसे (आर्किटेक्ट) और अनुपम यादव उपस्थित रहेें।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

मतदाता कोई छूट ना पाये कार्यकर्ता घर घर जायें : सुधीर सिंह

Next Story

झांसी :नाबालिग के साथ अनैतिक कृत्य कर वीडियो बनाकर रंगदारी मांगने के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Latest from Jhansi

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड लखनऊ परीक्षा को लेकर झांसी में तैयारियां ज़ोरों पर

झांसी । उत्तर प्रदेश पुलिस भतीॅ एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष