राज्य सूचना आयुक्त

जन समस्याओं के समाधान में सहभागी बनें जन सूचना अधिकारी: राज्य सूचना आयुक्त

//

झांसी।बुंदेलखंड के झांसी में  राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने  बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू ) के अन्तर्राष्ट्रीय शोध केंद्र अतिथि गृह में जन सूचना अधिकारियों से संवाद किया।

राज्य सूचना आयुक्त ने  कहा कि बुन्देलखंड विकास यात्रा पर निरंतर अग्रसर है। विगत कुछ वर्षों में बुंदेलखंड अनेक समस्याओं से मुक्त होकर नई पहचान बना रहा है। समस्या समाधान की इस यात्रा में जन सूचना अधिकारियों को भी योगदान सुनिश्चित करना चाहिए, उन्हें निर्धारित समय में जन सूचना आवेदनों का जवाब देना चाहिए। ऐसा करने से जरूरतमंदों की समस्याओं का समाधान कराया जा सकता है।

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा राज्य सूचना आयोग का स्वागत किया गया।डॉ.अग्निहोत्री ने कहा कि बुंदेलखंड कभी अपनी समृद्धि व शौर्य के लिए विख्यात था, लेकिन पानी, कनेक्टिविटी आदि के अभाव यह क्षेत्र विकास में पीछे छूट गया था। वर्तमान सरकार ने बुंदेलखंड विकास बोर्ड का गठन किया। पानी संकट और अन्ना पशुओं की समस्या के समाधान हेतु कार्ययोजना संचालित की गई। इसके सार्थक परिणाम हुए। हर घर नल से जल का सपना साकार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से कनेक्टिविटी का विस्तार हुआ। डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड पर स्वदेशी शक्ति शौर्य का अध्याय कायम हो रहा है। योजना के तहत सर्फेस वाटर और भूजल से पेयजल पहुंचाया जा रहा है। उद्योगों की स्थापना का कार्य आगे बढ़ रहा है।

राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि समग्र विकास के लिए आमजन की समस्याओं का समाधान त्वरित रूप में किया जाए, जिससे वर्तमान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिलता रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

गणना प्रपत्र भरें और बीएलओ को जमा कराएं, स्वयं मतदाता बनें और अपनों को बनाएं :सुधीर सिंह

Next Story

हीरोज ग्राउंड की पथरीली जमीन पर अपने हुनर को निखारकर मेजर ध्यानचंद बने हॉकी के आसमान का जगमगाता सितारा

Latest from Jhansi

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के आपत्तिजनक बयान पर भड़के झांसी के ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन

झांसी। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की झांसी इकाई ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के ब्राह्मण कन्याओं को

अवैध तालाब में डूबने से मासूम की मौत मामले में ढाई माह बाद न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा 

झांसी। बुंदेलखंड में झांसी के थाना सीपरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत अयोध्यापुरी कॉलोनी में अनधिकृत रूप से