सुधीर सिंह

गणना प्रपत्र भरें और बीएलओ को जमा कराएं, स्वयं मतदाता बनें और अपनों को बनाएं :सुधीर सिंह

//

झांसी | भाजपा के झांसी में नवनियुक्त महानगर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ  सदर बाजार में वृहद जनसंपर्क किया और मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के संबंध में जनजागरण को लेकर लोगों से चर्चा की |

भाजपा जिलाध्यक्ष ने जनसंपर्क के दौरान लोगों को एसआईआर के बारे में न केवल जागरूक किया बल्कि गणना प्रपत्र भरकर शीघ्र बीएलओ को जमा कराने का आग्रह भी किया |

सुधीर सिंह

इस जनसंपर्क के दौरान जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों और जनमानस के बीच जाकर स्वदेशी के जनजागरण हेतु चर्चा की और आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत संकल्प पत्र भरवाने और प्रतिष्ठानों पर स्टीकर लगाकर स्वदेशी उत्पादों के दैनिक जीवन में उपयोग हेतु लोगों को जागरुक किया |

सुधीर सिंह

इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार , पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी, मण्डल अध्यक्ष धीरज अग्रवाल , अनिरुद्ध दुबे , संजीव अग्रवाल , रोहित गोठनकर , अभिषेक जैन , अंकुर दीक्षित , अर्पण शर्मा , प्रदीप खटीक और बंटी बुंदेला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

एडी बेसिक से की महिला शिक्षकों ने की मुलाकात,भेंट की तलवार व पगड़ी

Next Story

जन समस्याओं के समाधान में सहभागी बनें जन सूचना अधिकारी: राज्य सूचना आयुक्त

Latest from Jhansi

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के आपत्तिजनक बयान पर भड़के झांसी के ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन

झांसी। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की झांसी इकाई ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के ब्राह्मण कन्याओं को

अवैध तालाब में डूबने से मासूम की मौत मामले में ढाई माह बाद न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा 

झांसी। बुंदेलखंड में झांसी के थाना सीपरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत अयोध्यापुरी कॉलोनी में अनधिकृत रूप से