भारतीय हॉकी शताब्दी समारोह

झांसी में धूमधाम से मनाया गया भारतीय हॉकी शताब्दी समारोह

//

झांसी। भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में देश भर में मनाए गए भव्य समारोह के साथ ही हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की कर्मभूमि झांसी में भी इस समारोह को पूरी भव्यता के साथ मनाया गया और इस दौरान हॉकी के प्रदर्शनी मैचों का भी आयोजन किया गया।

भारतीय हॉकी शताब्दी समारोह

दद्दा ध्यानचंद के नाम से मशहूर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के ही नाम पर बनाए गए स्टेडियम के एस्ट्रो टर्फ मैदान पर आज झांसी हॉकी संघ के तत्वाधान में वेटरन सहित कुल चार मुकाबले कराए गए।

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झांसी -ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लू वेल्स पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष वीरेंद्र राय एवं माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. रोहित पांडेय तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जमशेद खान रहे। अतिथियों ने प्रदर्शनी मैच में खिलाड़ि‌यों से परिचय प्राप्त किया।

भारतीय हॉकी शताब्दी समारोह

पहला प्रदर्शनी मैच बालक वर्ग में अंडर 16 आयु वर्ग में एलवीएम हॉकी एकेड‌मी व खेलो इंडिया झांसी सेन्टर के मध्य खेला गया, जिसमे एलवीएम.हॉकी एकेडमी 2-1 से विजयी रही। एलवीएम के असद खान एवं सुयशि ने एक-एक गोल किया।

दूसरा मैच बालिकाओं का सनातन धर्म कन्या इण्टर कॉलेज व एलवीएम हॉकी एकेडमी के मध्य खेला गया, जिसमे सनातन धर्म कन्या स्कूल की कंचन ने एक मात्र गोल कर विजय श्री दिलाई। तीसरा मैच वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी व सब जूनियर बालक एलवीएम हॉकी एकेडमी के मध्य खेला गया, जिसमे वरिष्ठ खिलाड़ीयों की टीम 3-2 गोल से विजयी रही। वरिष्ठ खिलाड़ीयों की उम्र 60 वर्ष से अधिक थी, परन्तु अनुभव के कारण तीन गोल किये। इनमें हिकमत उल्ला खान, अशोक ओझा और लखनलाल ने एक-एक गोल किया।

चौथा मैच बालक ओपन का स्पोर्टस हॉस्टल, झांसी व उत्तर मध्य रेलवे के मध्य खेला गया, जिसमे स्पोर्टस हॉस्टल की टीम 3-1 से विजयी रही। हॉस्टल के प्रधुम्न, अक्षत एवं संदीप ने एक-एक गोल किया और शताब्दी वर्ष मे आयोजित प्रदर्शनी मैच का विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। अम्पायर की भूमिका में जावेद अल्ताफ, मो. जावेद, मनीषा एवं कशिश यादव रहीं। टेक्निकल टेबल पर अशोक चन्द्र ओझा, सुनीता तिवारी एवं विनम्र खण्डकर ने भूमिका निभाई।

मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने हॉकी शताब्दी वर्ष मनाने पर झांसी हॉकी संघ की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं हॉकी के जादूगर दहा ध्यानचंद जी के तीन स्वर्ण पदक जीतने पर उनको याद किया एवं सभी खिलाड़ियों को ध्यानचंद जी के पथ पर चलने की प्रेरणा दी।

समापन के अवसर पर नरोत्तम अग्रवाल (महामंत्री-बुन्देलखण्ड सेवा मंडल), सुनील कुमार (प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी), संजीव सरावगी,बृजेंद्र यादव,विजय खरे, पी. के. श्रीवास्तव, नौबत सिंह, अनिल कामत, सत्यप्रकाश गुप्ता, हीरालाल कुशवाहा, विकास वेद्या, दीप सारस्वत, आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा एवं आभार प्रदर्शन सुबोध खण्डकर, सचिव झांसी हाकी संघ एवं अभिषेक भार्गव (अध्यक्ष) झांसी हाँकी संघ ने व्यक्त किया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

मतदाता पुनरीक्षण अभियान से मिलेगी पारदर्शी, शुद्ध मतदाता सूची:राजीव सिंह

Next Story

बनारस- खजुराहो वंदे भारत के शुभारंभ से बुंदेलखंड के पर्यटन को मिलेगी नई गति:डीआरएम

Latest from Jhansi

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के आपत्तिजनक बयान पर भड़के झांसी के ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन

झांसी। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की झांसी इकाई ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के ब्राह्मण कन्याओं को