झांसी रेल मंडल

झांसी रेल मंडल की मासिक पत्रिका ‘रेल दर्पण’ का विमोचन

/

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल के प्रबंधक कार्यालय में आज आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में मंडल की मासिक पत्रिका ‘रेल दर्पण’ का विमोचन किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक   अनिरुद्ध कुमार द्वारा मासिक पत्रिका “रेल दर्पण” का विमोचन किया गया। यह पत्रिका झांसी मंडल की महत्वपूर्ण गतिविधियों, उपलब्धियों और नवाचारों को समर्पित है।

“रेल दर्पण” के माध्यम से मंडल की माहभर की प्रमुख गतिविधियों, विकास कार्यों, संरक्षा उपायों, स्वच्छता अभियानों, सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहलों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। यह पत्रिका न केवल मंडल के कार्यों को संजोकर रखने का माध्यम है, बल्कि पारदर्शिता और संवाद को भी प्रोत्साहित करेगी।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री कुमार ने कहा कि “रेल दर्पण” झांसी मंडल के कार्यों का प्रतिबिंब है। इसके माध्यम से मंडल की गतिविधियाँ व्यापक स्तर पर साझा होंगी और झांसी मंडल के साथ-साथ अन्य मंडल को भी हमारी उपलब्धियों एवं प्रयासों की जानकारी मिलेगी।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बीयू में विश्व वास्तुकला दिवस के उपलक्ष्य में प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन

Next Story

ग्रह कलेश ने रिश्तो को किया तार- तार , दादा बना पोते का कातिल

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!