कंकाल मिलने से मचा हडकंप

केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी मे मनाया गया शहीद दिवस

/

झांसी।बुंदेलखंड के  झांसी स्थित रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय मे भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में आज शहीद दिवस मनाया गया।

केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय

महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा ठीक 11 बजे दो मिनट का मौन रख कर शहीद दिवस मनाया गया। स्वतंत्र भारत का सपना देखने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और उनके द्वारा दिए गए बलिदान की याद में इस दिन विश्वविद्यालय में रघुपति राघव राजा राम भजन बजाया गया।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के सभी वैधानिक अधिकारी, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों ने मिलकर तथा छात्र छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदान को नमन किया तथा भारत की सीमा पर स्वतंत्र भारत के सशस्त्र बलों के जवानों द्वारा दिए जा रहे बलिदान को भी नमन किया।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बच्चों में विज्ञान के प्रति रूझान जगाने को होने जा रही है जनपदस्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता

Next Story

मोबाइल का प्रयोग रील देखने की बजाय स्किल डेवलपमेंट के रूप में करें: प्रो. तनु डंग

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!