झांसी जीआरपी

झांसी जीआरपी ने दो अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार कर पकड़ी दो लाख की शराब

/

झांसी 07 नवंबर। बुंदेलखंड के झांसी स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे पुलिस (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने आज दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो लाख की अनुमानित कीमत की शराब बरामद की।

जीआरपी के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ के निर्देशन में मादक पदार्थों की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसी क्रम में आज दो शराब तस्करों ललित शाक्य निवासी ग्राम बरई जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश और शिवाजी उर्फ बुस्सा निवासी ग्वाला चिरऊ रामापुरम जिला आंध्र प्रदेश को झांसी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ झांसी जीआरपी थाने में आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि हरियाणा से सस्ती दर पर मिली शराब को बेचने जा रहे थे ।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ फिर चलाया अभियान

Next Story

मास्टर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!