सांसद-अनुराग-शर्मा

सांसद अनुराग शर्मा ने योगी,ब्रजेश पाठक और दयाशंकर सिंह से मिल की जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

//

झांसी  09 सितंबर । झांसी -ललिपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग शर्मा ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

इस मुलाकात में उन्होंने झांसी में प्रस्तावित हवाई अड्डे के शीघ्र निर्माण एवं बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीड़ा ) की स्थापना के विषय पर चर्चा की। सांसद शर्मा ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि हवाई अड्डे की निर्माण प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार हो सके।

इसके अतिरिक्त, सांसद शर्मा ने जनपद ललितपुर में एक नवीन इंजीनियरिंग कॉलेज और पूरा कला क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक इंटरमीडिएट कॉलेज की जल्द स्थापना की मांग की। मुख्यमंत्री ने श्री शर्मा द्वारा उठाये गये इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देने का आश्वासन दिया और क्षेत्रीय विकास की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की बात की। उन्होंने श्री शर्मा की सक्रियता और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। सांसद ने मुख्यमंत्री को उनकी प्राथमिकताओं और क्षेत्रीय मुद्दों पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद दिया और विश्वास व्यक्त किया कि इस सहयोग से क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

सांसद-अनुराग-शर्मा

श्री शर्मा ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिल मेडिकल कॉलेज ललितपुर में एमबीबीएस की 50 सीट के स्थान 100 सीट करने एवं मेडिकल कॉलेज ललितपुर परिसर में जल्द विद्युत कनेक्शन ,पाली ललितपुर में निर्माणाधीन 50 बेड हॉस्पिटल हेतु फण्ड आवंटन, तथा मेडिकल कॉलेज झाँसी में निर्माणाधीन 500 बेड हॉस्पिटल को जल्द प्रारंभ कराने व अन्य जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर सार्थक चर्चा की।

सांसद-अनुराग-शर्मा

सांसद ने झांसी महानगर में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या से परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह को भी अवगत कराया और सुझाव दिया कि परिवहन निगम के बस अड्डे को शहर के बाहरी इलाके में स्थानांतरित किया जाए ताकि यातायात की स्थिति में सुधार हो सके, इसके अतिरिक्त, सांसद ने ललितपुर जनपद के पाली से बरेली के बीच परिवहन निगम की बस सेवा को पुनः प्रारंभ करने का आग्रह किया।

मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और आश्वस्त किया कि बस सेवा को जल्द पुनः प्रारंभ करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी नगर निगम बढ़ाये गए हाउस टैक्स की गलतियों का करेगी समाधान

Next Story

हिंदूवादी संगठन ने किया प्रेम नगर थाने का घेराव

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!