झांसी

दृष्टिहीन व दृष्टिबाधितो का होगा मुफ्त इलाज

//
झांसी 28 अगस्त । बुंदेलखंड के झांसी में नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन 25 अगस्त से 8 सितंबर के बीच किया जा रहा है , इसके तहत जनपद दृष्टिहीन व दृष्टि बाधित मरीजों को मुफ्त इलाज दिया जाएगा।
भारतीय अंधता नियंत्रण प्रोग्राम और राष्ट्रीय संस्थान सक्षम द्वारा आयोजित इस पखवाड़े में दृष्टिहीन व दृष्टिबाधित मरीजों के निशुल्क इलाज के लिए रती नेत्र चिकित्सा केंद्र को चुना गया है ।
मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने जनता से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है । सक्षम के झांसी जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुरेन्द्र नारायण ने दृष्टिहीन मरीजों के लिए नेत्र दान करने की अपील की है कि ऐसे मरीज को जिनकी कोर्निया (Cornea) मे खराबी की वजह से रोशनी नही है उन्हे मृत हुए आदमी की दान की गई कोर्निया लगाकर उनकी रोशनी वापस लाई जा सकती है।
  इस काम के लिए रती नेत्र चिकित्सा केंद्र सीपी मिशन कम्पाउन्ड झाँसी के डायरेक्टर मेजर डॉक्टर एम सी अग्रवाल जो की आरपी सेन्टर, एम्स दिल्ली के फेलो डॉक्टर है, और राष्ट्रीय आई बैंक के सदस्य है, वह अपने संबंधों के प्रभाव से दिल्ली मे आवश्यक इलाज दिलवाएंगे। इस नेत्र निःशुल्क परीक्षण के लिए मरीज शाम 5 बजे से 8 बजे तक बीकेडी चैराहे के पास ग्वालियर रोड, गेट नंबर 1, सीपी मिशन कम्पाउन्ड मे निरंकारी आश्रम के बगल मे स्थित रती आई सेंटर मे डॉक्टर महेश चंद्र अग्रवाल (टकसारी) से संपर्क कर सकते हैं।वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

एससी, एसटी और ओबीसी के युवाओं को लखनऊ में मिलेगा प्रशिक्षण

Next Story

झांसी की नन्ही तारिका कहकशां व यामिनी सिंह ने मनवाया अभिनय प्रतिभा का लोहा

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!