जिला औद्योगिक मिशन योजना

योगी सरकार बागवानी,फूलों व सब्जियों की खेती पर दे रही है 50 प्रतिशत अनुदान

//

झांसी 15 जुलाई ।  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों को बागवानी, फूलों की खेती और सब्जियों की खेती के लिए जिला औद्योगिक मिशन योजना के अंतर्गत प्रोत्साहित करने हुए लागत  राशि का 50 फीसदी अनुदान दे रही है।

झांसी में संचालित जिला औद्यानिक मिशन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए किसानों अलग-अलग कार्यक्रमों में 173 किसानों को अनुदान दिया जाना है। किसान इसके लिए विभाग की वेबसाइट www.uphorticulture.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।

नवीन उद्यान रोपण कार्यक्रम के अंतर्गत 28 किसानों को जामुन, लाइम एन्ड लेमन, पपीता, अंजीर, स्टॉबेरी और करौंदा के लिए प्रति किसान अधिकतम 4 हेक्टेयर के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा। इनके लिए प्रति हेक्टेयर अनुमानित लागत 60 हजार रूपये से 1,25,000 के बीच निर्धारित की गयी है।

लूज फ्लावर की खेती कार्यक्रम के अंतर्गत 20 लघु सीमान्त किसान को प्रति किसान  अधिकतम दो हेक्टेयर की सीमा के अनुसार 40 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर लागत निर्धारित की गयी है। सब्जी की खेती कार्यक्रम के लिए 125 किसानों को अनुदान दिया जाना है और प्रति हेक्टेयर 50 हजार रूपये की लागत निर्धारित की गयी है। सभी कार्यक्रमों में लागत का 50 फीसदी अनुदान के रूप में वार्षिक किश्तों के रूप में प्रदान किया जाना है।

झांसी जिले में जिला औद्यानिक मिशन योजना के अंतर्गत तीनों कार्यक्रमों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों की भी संख्या निर्धारित की गयी है। कार्यक्रमों के लाभ लेने के लिए कृषक ऑनलाइन अप्लाई करने के साथ ही अधिक जानकारी के लिए राजकीय उद्यान झांसी के अधीक्षक कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

मानव विकास संस्थान के स्थापना दिवस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी विभूतियों का सम्मान

Next Story

झांसी में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 38 जोड़े बंधे दाम्पत्य सूत्र में

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!