युवा न्याय संवाद

भाजपा सरकार ने किया युवाओं के साथ सबसे ज्यादा अन्याय: प्रदीप जैन आदित्य

//

झांसी 25 अप्रैल । बुंदेलखंड की झांसी संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन उम्मीदवार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन आदित्य ने आज युवा संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं के समक्ष भाजपा सरकार और इस सीट से मौजूदा सांसद अनुराग शर्मा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि इस सरकार में सबसे ज्यादा अन्याय युवाओं के साथ हुआ है। सांसद अनुराग शर्मा बताएं कि उन्होंने कितने युवाओं को नौकरियां दिलायीं हैं। वह बताएं कि क्या उन्होंने युवाओं के साथ न्याय किया है।

युवा न्याय संवाद

यहां कुंज विहार वाटिका में कांग्रेस द्वारा युवा न्याय संवाद समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम की अध्यक्षता और पूर्व सांसद चन्द्र पाल यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इसमें झांसी ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन को भारी मतों से विजय  दिलाने की हुंकार भरी गयी।

 श्री जैन ने अपने संबोधन में कहा कि इस सरकार में सबसे अधिक अन्याय युवाओं के साथ हुआ है वह बड़ी संख्या में  बेरोजगार है। 50 हजार रिक्त पदों के लिए 53 लाख लोगों ने फार्म भरें। सरकार  ने फार्म भरने की फीस वसूली। परीक्षा के लिए युवाओं को ट्रेन में धक्के खिलवाये, सड़कों पर सुलवाया, समय बरबाद करवाया और फिर पेपर लीक करके  युवाओं के सपनों पर पानी फेर दिया। सरकार पेपर लीक जानबूझ कर करवाती है ताकि रोजगार न देना पड़े। इस सरकार में सभी के साथ अन्याय हो रहा है लेकिन सबसे ज़्यादा अन्याय युवाओं  के साथ हो रहा है। युवाओं के नेतृत्व को पंगु बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि  गठबंधन सरकार ने पेपर लीक न होने के लिए नया कानून बनाने का वादा किया है,यहां तक कि हमने भर्ती का अभी से अपना रोड़ मेप अपने घोषणा पत्र के साथ जारी कर दिया है कि गठबंधन की जैसे ही सरकार बनती है हम निर्धारित समय पर 30 लाख पदों को भरेंगे।

उन्होंने किसानों के दर्द को भी बयां करते हुए कहा कि किसान जो यंत्र इस्तेमाल करता है उनको महंगा कर दिया गया है लेकिन सरकार एमएसपी की बात नहीं करती। उन पर लाठियां बरसायी जा रही हैं। भ्रष्टाचार के मुददे पर उन्होंने कहा इन्होंने जनता के जीवन तक से खिलवाड़ करके उस दवा कम्पनी से भी इलेक्ट्राल बॉण्ड से छः हजार पाचं सौ करोड़ रूपया ले लिया जिसने  टीके का निर्माण किया।

उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के मतदान में इण्डिया गठबंधन की बढ़त मिल रही है इसलिये ऐसे वक्तव्य दिए जा रहे हैं कि आपकी समझ ही नहीं आयेगा कि क्या कहा जा रहा है। ये खुद दलितों से आरक्षण छीनना चाहते हैं। ये सिर्फ हिन्दु मुस्लिम के नाम पर चुनाव लड़ने का प्लान बना रहे हैं। देश से भ्रष्टाचार मिटाना होगा, छात्रों को न्याय दिलाना होगा, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगी, किसानों को एमएसपी दिलाना होगा। आपकी परीक्षा की घड़ी है। युवा ही धारा को मोड़ सकता है बदल सकता है। शिक्षा  दिन प्रतिदिन मंहगी होती  जा रही है लेकिन सांसद इसकी आवाज़ नहीं उठायेंगे क्योंकि वे खुद ही शिक्षा का व्यापार करते हैं। एनजीटी पन्द्रह हजार मकान तोड़ने जा रही है  लेकिन किसी ने कोई आवाज़ नहीं उठायी।

 

मुख्य अतिथि पूर्व सासंद चन्द्र पाल यादव ने कहा कि सांसद महोदय ने पांच साल तक कोई काम नहीं किया। किसी से मिले तक नहीं, कोई विकास नहीं हुआ। सिर्फ झांसी स्टेशन का नाम बदल दिया। फलाई ओवर बनवाया समाजवादी पार्टी ने और नाम उन्होंने लिख दिया। वो जनता के बीच ही नहीं हैं। उन्हें अपने वोट की ताकत बताइये।शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जो कुछ कर रहे हैं ठीक कर रहे हैं क्यों कि वो अडानी अम्बानी के नौकर हैं।नौकर मालिक के प्रति वफादार होता है तो नरेन्द्र मोदी अडानी अम्बानी के प्रति वफादार हैं।  जनता को अपना नौकर चुनना है तो इण्डिया गठबंधन को चुनिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो अपने पूंजीपति मित्रों के सोलह लाख करोड़ कर्ज के माफ कर दिए, इतने पैसे से भारत की जनता को 20 साल तक सिलेण्डर  चार सौ रूपये का दिया जा सकता था। किसानों का कर्ज माफ किया जा सकता था।

आप के प्रदेश अध्यक्ष छात्र संध वंश राज दुबे ने कहा कि हमारी ये लड़ाई तानाशाही के खिलाफ है। अजीत पवार के खिलाफ शाम को आरोप लगे दूसरे दिन सुबह मोदी वाशिंग पाउडर से  धुलाई हो  गयी, हेमन्त विश्व शर्मा जैसे जाने कितनों की इन्होंने धुलाई की और पार्टी में मिला लिया। वीफ एक्सपोटर्स से चन्दा लेते हैं

सपा नेता सीता राम कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। दो करोड़ नौकरियां, गरीबी दूर करेंगे, काला धन लायेंगे सारे वादे झूठे। अब इन वादों पर कोई चर्चा नहीं की जा रही है।

पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन ने कहा कि हिन्दोस्तान के मुसलमानों के दिलों अन्दर हमेशा से बिरादराने वतन के लिए मुहब्बत रही है। नरेन्द्र मोदी के ब्यान को हम पूरी तौर पर खारिज करते हैं।

आप पार्टी की प्रभारी श्रद्वा चौरसिया ने कहा कि भाजपा शिक्षा, स्वास्थ्य की बात नहीं करती क्योंकि इस पर उन्होंने कुछ किया ही नहीं है और न ही उनका शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कुछ करने का इरादा है।

सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान पारीछा ने कहा कि भाजपा का उददेश्य संविधान बदलना है। ये उठती हुयी आवाज़ दबाने के लिए जेलों में भेज देते हैं।

यूथ कांग्रेस के प्रवक्ता युवराज सिंह यादव ने कहा कि रोजगार दफ्तर अब प्राइवेट कम्पनियों के हो गये हैं , यहां से प्राईवेट नौकरियां भी नहीं मिल रही हैं। गठबंधन की सरकार बनते ही 30 लाख भर्तियां फौरन की जायेंगी। पांच हजार करोड़ का स्टार्टअप, एक साल का प्रशिक्षण में एक लाख का भुगतान और पेपर लीक न हो इसके लिए  कानून बनाया जायेगा।

सपा के महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि प्रदीप जैन आदित्य को बुन्देलखंड का गांधी कहा जा सकता है। सरल स्वभाव के स्वच्छ छवि के व्यक्तित्व  के धनी प्रदीप जैन आदित्य को भारी मतों से विजयश्री सुनिश्चित कराने हेतु हम सब सकंल्पबद्व हैं।

मुलायम सिंह बिग्रेड के अध्यक्ष अनिकेत चौधरी, अयान अली हाशमी, सैयद अली, अंकित परिहार, चद्रांश गुप्ता इमरान अहमद मकरानी, साजिद अली ने भी सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से शहनवाज खान और आरिफ खान ने तथा आभार जिला अध्यक्ष सपा ब्रजेन्द्र सिंह एवं आप जिला अध्यक्ष अरशद खान ने व्यक्त किया।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में 26 अप्रैल को होगी जारी निर्वाचन की अधिसूचना

Next Story

लोक सभा चुनाव 2024 : दूसरे चरण में 88 सीटों पर होने जा रहा है मतदान

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!