युवक की मौत

झांसी जिला अस्पताल में युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया जमकर हंगामा

//

झांसी 08 अप्रैल। बुंदेलखंड के झांसी स्थित जिला अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी। युवक की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने और सुबह के समय गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

युवक की मौत

परिजनों को आरोप है कि राहुल वर्मा (24) निवासी काशीराम कालोनी करारी को शुक्रवार रात में पेट में दर्द और उल्टी होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसी समय से चिकित्सकों ने मरीज पर कोई खास ध्यान नहीं दिया ।कोई डॉक्टर मरीज़ को देखने नहीं आया। आज सुबह जब राहुल की हालत ज्यादा बिगड़ गयी तो चिकित्सकों ने उसे एक इंजेक्शन लगाया जिसके बाद उसकी मौत हो गयी लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें इसकी जानकारी नही दी और उसको ड्रिप लगा दी साथ ही उन्होंने राहुल का ईसीजी भी किया । इसके बाद चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत

परिजनों ने चिकित्सकों की लापरवाही से राहुल की मौत होने का आरोप लगाया।  हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा । उन्होंने परिजनों को काफी समझाबुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

युवक की मौत

दूसरी ओर इस पूरे मामले में मंडलीय चिकित्सा अधिकारी पी के कटियार ने बताया कि शुक्रवार रात को राहुल को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद डॉ़ अभिषेक साहू ने भर्ती किया था। राहुल को डॉ .श्याम  देख रहे थे। उन्होंने शनिवार को राहुल की कुछ जांचे लिखीं थीं  लेकिन जब रविवार को वह राउंड पर आये तो उन्होंने जांचे नहीं करायीं थी। उसे मेडिकल भी जाने की सलाह दी गयी थी लेकिन किसी कारणवश वह वहां भी नहीं गये। इलाज में कोई लापरवाही नहीं की गयी जो संभव था वह पूरा इलाज किया गया।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

Next Story

वर्तमान युग कौशल, कला और हुनर का : प्रो सीबी सिंह

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!