अनुराग शर्मा

भाजपा उम्मीदवार अनुराग शर्मा ने नगर निगम के वार्डों में किया जनसंपर्क

//

झांसी 18 मार्च। बुंदेलखंड क्षेत्र में झांसी -ललितपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अनुराग शर्मा ने आज नगर निगम के वार्डों में घर -घर जाकर लोगों से संपर्क किया।

अनुराग शर्मा

लोकसभा चुनाव 2024 में इस सीट पर भाजपा ने निवर्तमान सांसद अनुराग शर्मा पर एक बार फिर से भरोसा जताया है और श्री शर्मा अपने क्षेत्र में लगातार व्यापक जनसमर्थन हासिल करने को भ्रमण कर रहे हैं। आज श्री शर्मा ने नगर निगम झांसी के विभिन्न वार्डों  , सिमराहा  भगवंतपुरा , करगुआ जी , कोछाभांवर , मैरी  ,पिछोर में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया और  जनता से  सीधे रुबरु होते हुए मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया ।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के अंत्योदय के लक्ष्य के साथ पिछले 10 वर्षों में किए गए काम की बात की तथा जनसंपर्क के दौरान  कार्यकर्ताओं संग बैठक भी की।  आगामी लोकसभा चुनाव में देश हित और पार्टी  हित में पीएम नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने को कहा। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहने और अपने बूथ को मजबूत बनाने पर जोर देने का अनुरोध किया।

अनुराग शर्मा

अपने क्षेत्र के प्रत्याशी को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं का जोश भी सांतवे आसमान पर नजर आया । श्री शर्मा ने कार्यकर्तााओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में  भाजपा की प्रचंड जीत के लिए संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रतिबद्ध है। उनका संकल्प ही हमारी शक्ति है। प्रत्येक कार्यकर्ता का उत्साह है साफ नजर आ रहा है झांसी ललितपुर लोकसभा में ऐतिहासिक विजय होगी और पुनः  मोदी जी के हाथ मजबूत करेंगे

इस दौरान झांसी सदर विधायक रवि शर्मा, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, जिला अध्यक्ष  हेमंत परिहार  ,पूर्व मंत्री रतनलाल ,जयदेव पुरोहित, संजय दुबे , संतोष सोनी , अमित साहू  मुकेश मिश्रा , रोहित राजपूत ,अंकुर दीक्षित , सहित वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, पार्षद गण, देव तुल्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय जन उपस्थित रहे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का शुभारंभ

Next Story

सर्राफा व्यापारी के घर और दुकान पर छापा,बाजार में मचा हडकंप

Latest from Jhansi

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)