आराधना मिश्रा

2027 में बदलेगा सत्ता का समीकरण : आराधना मिश्रा

//

झांसी।वीरांगना नगरी झांसी में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचीं  कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने  भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सनातन धर्म की आस्था को चोट पहुंचने वाली भाजपा को उत्तर प्रदेश  की जनता माफ़ नहीं करेगी और साथ ही दावा किया कि  2027  में सत्ता का समीकरण बदलेगा । सरकार को हटाने के लिए किसी को अलग से प्रयास करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, उसकी असफलताएं ही उसे सत्ता से बाहर कर देंगी।

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष  ने कहा कि बुंदेलखंड में पार्टी संगठन को मज़बूत करने की स्पष्ट रणनीति को लेकर पूछे गए साल पर कहा कि  कांग्रेस का संगठन कमजोर नहीं है। जरूरत पुराने और नए कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय कर मुख्यधारा में लाने की है। पार्टी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से संगठन की मजबूती के साथ ही चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि झांसी मंडल के तीनों जिलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी राय जानी जाएगी। इस संवाद से निकलने वाले निष्कर्षों के आधार पर संगठन को मजबूत करने और चुनाव की रणनीति तय करने का काम होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल सम्मेलन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी से जोड़ने की प्रक्रिया है।

उन्होंने कहा कि उनके लिए राजनीति और धर्म अलग-अलग विषय हैं।संविधान प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आस्था के अनुसार धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार देता है। कांग्रेस सभी की आस्था का सम्मान करती है, लेकिन धर्म को राजनीति और वोट बैंक का माध्यम बनाने के पक्ष में नहीं है।

भाजपा पर हमला बोलते हुए आराधना मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में भगवान राम के नाम पर राजनीति की है। आज अयोध्या में चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दे सामने आना सनातन धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने वाला है। इसके लिए प्रदेश की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी।

बुंदेलखंड के विकास और स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं को लेकर उन्होंने कहा कि आज भी क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे जिलों और प्रदेशों में पलायन करना पड़ रहा है। रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के मोर्चे पर सरकार की विफलता जनता के सामने है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी रेलवे स्टेशन पर 50 बेटिकट यात्री पकड़े,वसूला 45 हजार रुपये जुर्माना

Next Story

विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!