भाजपा ने बनाई चरणबद्ध रणनीति

नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए भाजपा ने बनाई चरणबद्ध रणनीति

//

झांसी। आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच झांसी में  भाजपा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण और नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय करने की कार्ययोजना तैयार की है।भाजपा ने बनाई चरणबद्ध रणनीति भाजपा जिला कार्यालय में जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य और जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के साथ आगामी विशेष अभियानों की रणनीति तय की गई।

बैठक में जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का त्रुटिरहित और अद्यतन होना जरूरी है। इसके लिए जिला पदाधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी निभानी होगी। खासतौर पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और महिला मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया गया।

बैठक में तय किया गया कि 22 से 24 नवंबर तक बूथ स्तर पर मतदाता सूची का निरीक्षण और जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 28 से 30 नवंबर तक महिला एवं युवा मतदाता जोड़ो अभियान और 1 से 3 दिसंबर तक नए युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ता हैं। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ अभियान में जुटें और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने का लक्ष्य पूरा करें।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

किसानों की आय बढ़ाने गांव-गांव पहुंचेगा झांसी कृषि विश्वविद्यालय

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!