विधायक खेल स्पर्धा

विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

//
झांसी।जनपद की बबीना विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से विधायक खेल स्पर्धा-2026 का आयोजन किया गया। बुधवार को भेल मैदान में विधायक राजीव सिंह पारीछा ने दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विधायक खेल स्पर्धा
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, झांसी की ओर से 18 और 19 नवंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
विधायक खेल स्पर्धा
प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिंटन, फुटबॉल और जूडो सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं को शामिल किया गया। अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, कौशल और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों में हिस्सा लिया। मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह और प्रतिस्पर्धा का जज्बा देखने को मिला।
विधायक खेल स्पर्धा
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विधायक राजीव सिंह पारीछा ने विभिन्न खेलों के प्रतिभागियों से मुलाकात की और उनका परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
विधायक खेल स्पर्धा
दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों के मुकाबले आयोजित किए गए। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने, प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने और स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाना रहा।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

2027 में बदलेगा सत्ता का समीकरण : आराधना मिश्रा

Next Story

किसानों की आय बढ़ाने गांव-गांव पहुंचेगा झांसी कृषि विश्वविद्यालय

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!