राज्य स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता

राज्य स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता का समापन,झांसी का रहा दबदबा

//

झांसी। राज्य स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता-2026 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी झांसी के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा और विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।

समापन समारोह में बाल कल्याण समिति के संरक्षक नरेंद्र गुप्ता (दद्दू) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि प्रदीप खर्द एवं देवेंद्र नगरिया विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन के प्रदेश सचिव रवि प्रकाश परिहार ने की। प्रतियोगिता का संचालन अनिल कुमार पटेल एवं संजीव कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया, जबकि आभार प्रदर्शन सरस्वती विद्या मंदिर के महामंत्री संजीव कुमार सरावगी ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रदीप खर्द और देवेंद्र नगरिया को विद्यालय का पाल्य भी नियुक्त किया गया। अतिथियों का स्वागत नीता अवस्थी, राजेंद्र पटेरिया, श्याम सुंदर पाठक एवं धीरज वर्मा ने किया।

प्रतियोगिता में अंडर-18 बालिका वर्ग रोप मल्लखम्ब में ईश्वरी कुशवाहा ने प्रथम, जानवी गुप्ता ने द्वितीय एवं दीपा कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोल मल्लखम्ब में रेणुका वर्मा प्रथम, मोहिनी पाल द्वितीय और दीपा कुशवाहा तृतीय रहीं।

अंडर-18 बालक वर्ग रोप मल्लखम्ब में ओम साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पोल मल्लखम्ब में आनंद प्रताप प्रथम एवं ओम साहू द्वितीय रहे। हैंगिंग मल्लखम्ब में आनंद प्रताप ने पहला स्थान हासिल किया।18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बालिका रोप मल्लखम्ब में शुभांशी कुशवाहा प्रथम, गरिमा कुशवाहा द्वितीय एवं कनक रैकवार तृतीय रहीं। पोल मल्लखम्ब में गरिमा कुशवाहा ने पहला स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग में पोल मल्लखम्ब में कौशल प्रथम एवं अनुज यादव द्वितीय रहे, जबकि हैंगिंग मल्लखम्ब में अनुज यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। रोप मल्लखम्ब में अनुज विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर झांसी का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के उत्साह और प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

पीजीटी परीक्षा दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण सम्पन्न, 2183 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Next Story

आइजीआरएस में झांसी रेंज का दबदबा, लगातार चौथी बार प्रदेश में नंबर-1

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!