गांधी-शास्त्री जयंती

गांधी-शास्त्री जयंती पर झांसी में सेवा और सम्मान, शहीद की पत्नी सम्मानित

/

झांसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर झांसी में प्रशासन और पुलिस की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।गांधी-शास्त्री जयंतीकलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने सफाई कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण कर गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। उन्होंने दोनों महापुरुषों के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।गांधी-शास्त्री जयंतीडीएम ने कारगिल युद्ध में शहीद सैनिक की पत्नी श्रीमती राजकुमारी को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र दिए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।गांधी-शास्त्री जयंती

गांधी-शास्त्री जयंती

इस अवसर पर टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। डीएम ने जिला कारागार में बंदियों और बच्चों को फल-मिठाई तथा बच्चों को खिलौने दिए। कुष्ठ आश्रम में मरीजों को फल और निशुल्क दवाएं वितरित की गईं साथ ही उन्होंने सीएमओ को स्वास्थ्य शिविर लगाकर कुष्ठ रोगियों की जांच कराने के निर्देश दिए।गांधी-शास्त्री जयंतीउधर, पुलिस लाइन में प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द कुमार ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता, कर्तव्यनिष्ठा, नारी एवं बाल सुरक्षा तथा महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई गई।गांधी-शास्त्री जयंतीकार्यक्रम में गृह मंत्रालय की ओर से चार पुलिसकर्मियों को सेवा पदक प्रदान किए गए। निरीक्षक अमर नाथ यादव और उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव को अति उत्कृष्ट सेवा पदक तथा मुख्य आरक्षी आनन्द स्वरूप और अरुण कुमार सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट में छात्राओं ने रामधुन और गांधी जी के जीवन पर आधारित गीत प्रस्तुत किए।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

दो ट्रेनों की पैंट्री कार में औचक जांच, 32 अनधिकृत यात्री पकड़े

Next Story

झांसी रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग में मिला लापता युवक

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!