झांसी।महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी के बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ओम शंकर चौरसिया को मुजफ्फरनगर में आयोजित प्रदेश स्तरीय 47वें बाल रोग सम्मेलन में प्रेसिडेंशियल एप्रिसिएशन अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया।
डॉ. चौरसिया को यह सम्मान ई-प्लेटफॉर्म टीचिंग के माध्यम से बाल रोग विशेषज्ञों एवं परास्नातक विद्यार्थियों की शिक्षा को आधुनिक और व्यावहारिक बनाने में योगदान के लिए प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार बाल रोग अकादमी के अध्यक्ष डॉ. आरएन द्विवेदी एवं सचिव डॉ. डीके भगवानी ने प्रदान किया।
यह पुरस्कार बाल रोग अकादमी के अध्यक्ष डॉ. आरएन द्विवेदी एवं सचिव डॉ. डीके भगवानी ने प्रदान किया।
इस सम्मान का उद्देश्य ई-प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रदेश के बाल रोग विभागों के परास्नातक विद्यार्थियों और बाल रोग विशेषज्ञों को आधुनिक एवं प्रायोगिक शिक्षा उपलब्ध कराकर उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास को प्रोत्साहित करना है।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन
